For workplace safety and health, please call 800-321-6742; for mine safety and health, please call 800-746-1553; for Job Corps, please call 800-733-5627 and for Wage and Hour, please call 1-866-487-9243 (1 866-4-US-WAGE).  This website is currently not being updated due to the suspension of Federal government services. The last update to the site was 10/1/2025.  Updates to the site will start again when the Federal government resumes operations.

कार्यस्थल समावेशन

आनुवांशिक जानकारी (इसमें पारिवारिक चिकित्सा इतिहास भी शामिल है)

आपकी यह ज़िम्मेदारी है कि आप कर्मचारियों को समान अवसर प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।

आपको नौकरी के आवेदकों को और वर्तमान कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार करना होगा, इससे कोई फ़र्क नहीं पडता कि उनकी आनुवांशिक जानकारी क्या है, जिसमें पारिवारिक चिकित्सा इतिहास भी शामिल है। सामान्य रूप से देखें, तो आप यह नहीं कर सकते: 

  • नौकरी से निकालना,
  • नौकरी या पदोन्नति के लिए चयन न करना,
  • कम काम देना,
  • अवकाश लेने के लिए दबाव डालना, या
  • अन्यथा किसी व्यक्ति की आनुवांशिक जानकारी के कारण उसके रोज़गार के नियमों और शर्तों में नकारात्मक बदलाव करना। 

 

यदि आप एक कवर्ड नियोक्ता हैं, आप आनुवांशिक जानकारी का उपयोग (जैसे आनुवांशिक जांच जो किसी व्यक्ति के लिए की गई हो या उनके पारिवारिक सदस्य के लिए, उनका पारिवारिक चिकित्सा इतिहास, अथवा उनके द्वारा किया गया आवेदन, प्राप्ति जो आनुवांशिक सेवाओं को लेकर हो जैसे आनुवांशिक सलाह) रोज़गार के निर्णय के लिए नहीं कर सकते। 

 

किसी व्यक्ति की आनुवंशिक जानकारी के बारे में जानना आमतौर पर आपके लिए गैर-कानूनी है। छह संबंधित अपवाद जो इस नियम के लिए है (उदाहरण के लिए, वे स्थितियां जहां पर आनुवांशिक जानकारी प्राप्त करना गैर-कानूनी नहीं है) जिसमें शामिल है, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं, किसी कर्मचारी को उसके पारिपारिक सदस्य के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा करते हुए परेशान करना, कर्मचारी के पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य के बारे में अखबार में पढ़ना, अथवा कर्मचारी के परिवार के चिकित्सकीय इतिहास को उसकी छुट्टी को कानूनन प्रमाणित करने के लिए इस्तेमाल करना। यह भी गैर-कानूनी है यदि आप कोई आनुवांशिक जानकारी जो आपके पास है, उसे सार्वजनिक करते हैं, जब तक कि वह छह अपवाद स्वरूप परिस्थितियों में से न हो (जैसे कोई व्यक्ति लिखित स्वरूप में आनुवांशिक जानकारी मांगता है जो उसके स्वास्थ्य या आनुवांशिक सेवाओं संबंधी है और वह आपसे प्राप्त कर रहा है, तब आपके द्वारा प्रमाणन की पात्रता व पारिवारिक अवकाश संबंधी नियमों के अनुसार उसे सार्वजनिक किया जा सकता है, अथवा माननीय न्यायालय द्वारा यदि आनुवांशिक जानकारी के बारे में जानकारी मांगी जाती है) 

 

आपके द्वारा किसी भी आनुवांशिक जानकारी को गोपनीय रखना चाहिए जो आपको मेडिकल फाइल से प्राप्त हुई है और जो व्यक्तिगत फाइल से अलग गोपनीय मेडिकल रिकॉर्ड हो। 

 

आप नौकरी के आवेदकों या कर्मचारियों में भेदभाव इन कारणों से नहीं कर सकते: 

  • उनका पारिवारिक चिकित्सा इतिहास;
  • किसी व्यक्ति से उसके पारिवारिक सदस्य के आनुवांशिक जांच संबंधी जानकारी को प्राप्त करना (उदाहरण के लिए कोई जांच जिससे यह पता चलता है कि कोई आनुवांशिक स्थिति है जिसके चलते वक्ष कैंसर के किसी विशेष प्रकार के होने की आशंका अधिक है, अथवा कोई जांच जिससे आनुवांशिक रूप से भ्रूण में कोई असामान्यता है)
  • कोई व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्य द्वारा आवेदन किया गया है या कोई जानकारी प्राप्त की गई है, आनुवांशिक सेवाओं या किसी क्लिनिकल खोज सहभागिता को लेकर जिसमें आनुवांशिक सेवाएं शामिल है, और
  • भ्रूण संबंधी आनुवांशिक जानकारी जो किसी व्यक्ति के पास या किसी पारिवारिक सदस्य के पास हो और किसी भ्रूण को कानूनी तौर पर किसी व्यक्ति या परिवार के सदस्य द्वारा रखकर प्रजनन तकनीक की सहायता ली जा रही हो।

 

आपके द्वारा आनुवांशिक जानकारी का उपयोग रोज़गार के निर्णय लेने के लिए नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि आनुवांशिक जानकारी किसी भी व्यक्ति की वर्तमान कार्यक्षमता से संबंधित नहीं है। 

प्रश्न?
हम यहाँ मदद के लिए हैं।

एक नियोक्ता के रूप में हम आपकी ज़िम्मेदारियों को समझाने में आपकी मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपकी ज़िम्मेदारियों के बारे में कई प्रश्नों का उत्तर निम्नलिखित elaws (श्रमिकों और छोटे व्यवसायों के लिए रोज़गार कानून सहायता) सलाहकारों का इस्तेमाल कर दिया जा सकता है:

अतिरिक्त मदद के लिए कृपया संपर्क करें, अमेरिकी समान रोज़गार अवसर आयोग (EEOC):

1-800-669-4000

Group of people listening to a presentation

अधिक जानकारी चाहिए?

The elaws (Employment Laws Assistance for Workers and Small Businesses) Advisors are a set of online tools developed by the U.S. Department of Labor to help employees and employers understand their rights and responsibilities under federal employment laws.