Lapse in Appropriations

For workplace safety and health, please call 800-321-6742; for mine safety and health, please call 800-746-1553; for Job Corps, please call 800-733-5627 and for Wage and Hour, please call 1-866-487-9243 (1 866-4-US-WAGE).  This website is currently not being updated due to the suspension of Federal government services. The last update to the site was 2/2/2026.  Updates to the site will start again when the Federal government resumes operations.

अनुभवी और सेवा सदस्य रोज़गार

सैन्य परिवार अवकाश

आप पर यह ज़िम्मेदारी है कि आप सैन्य परिवार के देखभालकर्ता को अवकाश प्रदान करें।

सैन्य परिवार के सामने अनेक चुनौतियां आ सकती हैं। वैकल्पिक स्वरूप में बच्चों की देखभाल की व्यवस्था करना जब आपका साथी विदेश में या किसी बीमार या जख्मी सेवा सदस्य की देखभाल में रखा हो, तब वर्तमान सैन्य देखभालकर्ता को काम के समय और परिवार दोनों के साथ काफी कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं। आपका सैन्य परिवार के सदस्यों को दिया जाने वाला सहयोग हमारे देश के सेवा सदस्यों को सीधा सहयोग होता है।

सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी और अधिकांश निजी क्षेत्र के कर्मचारी जिसमें 50 या अधिक कर्मचारी हो, वे कर्मचारी पात्र होते हैं अवैतनिक, नौकरी-संरक्षित छुट्टी जिसमें विशेष पारिवारिक या चिकित्सकीय कारण शामिल होते हैं जिसमें निरंतर समूह स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है जो कि समान नियमों और स्थितियों के आधार पर होता है जिसमें कर्मचारियों ने अवकाश नहीं लिया होता।

पात्र कर्मचारी जो कि कवर किए हुए कर्मचारियों में से होते हैं, वे 12 सप्ताह तक का कार्य अवकाश पारिवारिक या चिकित्सकीय अवकाश के रूप में किसी कारण से 12 माह की अवधि में ले सकते हैं और इस कारण में भी वे तथ्य होने चाहिए कि उनके जीवन साथी, बच्चे या माता पिता “कवर्ड सक्रिय ड्यूटी” पर कवर्ड सैन्य सदस्य हों।

इसके अलावा, यदि कर्मचारी किसी बीमार या घायल कवर्ड सेवा सदस्य का जीवनसाथी, बच्चा, माता-पिता या करीबी रिश्तेदार है, तो वे सेवा सदस्य की देखभाल के लिए 12 महीने की अवधि के दौरान 26 कार्य सप्ताह की छुट्टी के हकदार हैं।

आपको चाहिए कि कर्मचारी से पात्रता या सैन्य देखभाल अवकाश संबंधी आवश्यक सहायक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहें।

Military family smiling together on couch holding American flag

प्रश्न?
हम यहाँ मदद के लिए हैं।

एक नियोक्ता के रूप में हम आपकी ज़िम्मेदारियों को समझाने में आपकी मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। अवैतनिक अवकाश को लेकर आपकी ज़िम्मेदारियों के बारे में कई प्रश्नों का उत्तर निम्नलिखित elaws (श्रमिकों और छोटे व्यवसायों के लिए रोज़गार कानून सहायता) सलाहकार का इस्तेमाल करके दिया जा सकता है:

VETS, USERRA को लागू करता है और संघीय ठेका अनुपालन कार्यक्रम (OFCCP), वियतनाम युग अनुभवी का पुनर्समायोजन सहायता अधिनियम (VEVRAA) को लागू करता है। ये एजेंसियां अमेरिका के सेवा सदस्यों और अनुभवी लोगों के लिए उचित व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए उचित रूप से मिलकर काम करती हैं।

 

अतिरिक्त सहायता के लिए, कृपया संपर्क करें:

अमेरिकी श्रम विभाग का मज़दूरी और घंटा प्रभाग (WHD): 1-866-4-US-WAGE (1-866-487-9243)

हमारा सहयोग मुफ़्त और गोपनीय है।

अधिक जानकारी चाहिए?

The elaws (Employment Laws Assistance for Workers and Small Businesses) Advisors are a set of online tools developed by the U.S. Department of Labor to help employees and employers understand their rights and responsibilities under federal employment laws.